
बोकारो के विनोद महतो को मिलेगा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2021, घोड़ा नृत्य शैली को किया पुनर्स्थापित
संवाददाता : बोकारो
घोड़ा नृत्य शैली को झारखंड में पुनर्स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाले विनोद महतो रसलीन का चयन संगीत नाटक आदमी पुरस्कार 2021 के लिए हुआ है। इस पुरस्कार के अंतर्गत उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है. उन्हें राष्ट्रपति के हाथों एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. विनोद की इस उपलब्धि से कसमार समेत पूरे बोकारो जिले में खुशी की लहर फैल गई है। विनोद कुमार महतो बोकारो के सिंहपुर में रहते हैं। इनके पिता का नाम नेपाल महतो और मां का नाम मालती देवी है. इनके दादा मनु महतो नगाड़ा के सुप्रसिद्ध वादक थे. उन्हीं से प्रेरित होकर विनोद महतो ने क्लासिक संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाया. 2008 में पद्मश्री मुकुंद नायक की 'कुंजबन' संस्था से जुड़े और लोक संगीत-नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण के उपरांत खोरठांचल की घोड़ा लोक नृत्य शैली की ओर रुझान हुआ। यह नृत्य शैली झारखंड में विलुप्त होने के कगार पर था। अपने गुरु मुकुंद नायक के सानिध्य में इस नृत्य शैली पर गहन कार्य किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List