उप निरीक्षक पदोन्नति कोर्स एवं प्रशिक्षण केंद सदस्य के साथ सुरक्षा सम्मेलन  का आयोजन।

 

स्वतंत्र प्रभात। 
दया शंकर त्रिपाठी।
 प्रयागराज।


रेलवे सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज, प्रयागराज में आज l रवीन्द्र वर्मा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त  द्वारा सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति कोर्स के बल सदस्यो एवं प्रशिक्षण केंद्र के अंतरंग/बहिरंग प्रशिक्षकों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया।

सुरक्षा सम्मेलन समारोह के दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त  रमेश चन्द्रा,  प्रधाlचार्य/क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज  आर.के.सिंह एवं स्टाफ अधिकारी/उत्तर मध्य रेलवे   एम0के0 खॉन भी उपस्थित रहे । सुरक्षा सम्मेलन समारोह के दौरान महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी बल सदस्यों से प्रशिक्षण संबंधित जानकारी ली गई एवं बल सदस्यों की व्यक्तिगत/ पारिवारिक समस्याएं सुनी गई। संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु प्रधानाचार्य प्रशिक्षण केंद्र को निर्देशित किया गया एवं सभी को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

About The Author: Abhishek Desk