रजत ग्रुप आफ कॉलेजेस के उपप्रबंधक व लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता को किया गया सम्मानित*

रजत ग्रुप आफ कॉलेजेस के उपप्रबंधक व लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता को किया गया सम्मानित*

 

स्वतंत्र प्रभात 
टांडा अंबेडकर नगर

अम्बेडकर नगर स्थित रजत ग्रूप आफ कालेजेज के उपप्रबंधक को रजत राजन सिंह को मिला दिल्ली में सम्मान। देश की राजधानी दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में प्राइम टाइम मीडिया द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में लॉ ट्रेंड (कानून की जानकारी) देने वाले सबसे लोकप्रिय लीगल न्यूज़ पोर्टल का अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथ से रजत राजन सिंह जी को दिया गया।इस मौक़े पर रजत राजन सिंह को सुनील गावस्कर ने स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।रजत राजन सिंह जो लॉ ट्रेंड के चीफ़ एडिटर, इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता के साथ साथ रजत ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज यूपी के उपप्रबंधक है, उन्होने इस सम्मान के लिए सुनील गावस्कर का धन्यवाद दिया और इस सम्मान का पूरा श्रेय अपनी माँ पुष्पलता सिंह को दिया।


श्री सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि लॉ ट्रेंड- लीगल न्यूज़ पोर्टल उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जो पूरे देश की क़ानून से संबंधित ख़बरों और निर्णयों को कवर करता है और जिसे पढ़ने वालों की संख्या 7 करोड़ से भी ज़्यादा हो चुकी है।उन्होने बताया कि राभ्य फाउंडेशन द्वारा संचालित लॉ ट्रेंड हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषा में क़ानून की जानकारी देकर आम जानता को देश की न्याय व्यवस्था से जोड़ने का काम कर रही है।लॉ ट्रेंड का मुख उद्देश देश के प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है, जिससे समाज में कोई भी न्याय से वंचित ने रहे।

Success Story: बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं आईपीएस अधिकारी, सिमाला प्रसाद ने पहले प्रयास में पास की UPSC परीक्षा Read More Success Story: बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं आईपीएस अधिकारी, सिमाला प्रसाद ने पहले प्रयास में पास की UPSC परीक्षा

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel