गंगा जमुनी तहजीब को बचाने के लिए के लिए कांग्रेस के हाथ को संभाल लीजिये- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

गंगा जमुनी तहजीब को बचाने के लिए के लिए कांग्रेस के हाथ को संभाल लीजिये- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

जलालपुर विधानसभा में डा रागिनी पाठक और अकबरपुर विधानसभा से प्रियंका जायसवाल को विजयी बनाने की अपील की  



स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।

भाजपा ने वादा किया था कि दो करोड़ रोजगार देने का तो नौकरियां छीन लिया उप्र के पूर्व मंत्री उप्र कांग्रेस कम्युनिकेशन  विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी शहजादपुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि 
 किसानों की आय दोगुनी करने का मोदी योगी ने वादा किया 

लेकिन योगीजी के सांड़ो ने रात की नींद हराम कर दिया नया रोजगार दे दिया लागत भी चली गई इसलिए अकबरपुर वालों संभल जाओ नहीं तो भाजपा सपा बसपा नामो-निशान नहीं छोड़ेगे और नाम बदलने के माहिर हैं यह ठग।पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा कि मैं हिंदू मुसलमान की बात नहीं करता हिंदुस्तान की बात करता हूँ कि हिंदुस्तान की हालत इतनी बुरी कभी नहीं थी देश और समाज में जो जहर घोल दिया है उससे केवल और केवल कांग्रेस लड़ सकती है चुनाव बाद भाजपा के साथ फिर सपा और बसपा की दोस्ती सामने होगी। 

उन्होंने कहा कि अब अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और नौकरी के बारे में सोचिये तेजपत्ते की तरह मत इस्तेमाल होईये क्योंकि जैसे जायकेदार खाने से खाना बनते ही तेजपत्ते को निकाल कर फैंक देते हैं वैसे ही सपा बसपा भाजपा आपका इस्तेमाल करते हैं, इंसानियत के नाम पर संभल जाईये गंगा जमुनी तहजीब को बचाने के लिए संभल जाईये और कांग्रेस का हाथ संभाल लीजिये आनेवाली पीढ़ियों को संभाल लीजिये। 

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनता में जोश भरते हुए कहा कि इस अकबरपुर को,यूपी को,देश को कोई संभाल सकता है तो वह कांग्रेस है राहुल गांधी, प्रियंका गांधी संभाल सकते हैं। इसीलिए मेरी बेटी प्रियंका जायसवाल को जिताकर भेजिये मैं वचन देता हूँ कि हम साल के चौबीस घण्टे आपके लिये समर्पित हैं। 
राजधानी लखनऊ मध्य में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं 

उप्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो सीएए एनआरसी धरना-प्रदर्शन पर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करनेवाली सदफ जाफर ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर बननेवाली सरकार हमेशा गरीबों का शोषण करती है महिलाओं पर अत्याचार करती है आधी रात को बहन-बेटियों की लाश डीजल पेट्रोल से जला दी जाती है इसीलिए प्रियंका गांधी ने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा बहन-बेटियों को मजबूत करने के लिए दिया, बहन प्रियंका जायसवाल को आपके बीच अपना प्रतिनिधि बनाया अब आपका फर्ज है कि प्रियंका और रागिनी पाठक बहन को जिताकर भेजें।

 जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आज जलालपुर विधानसभा की प्रत्याशी डॉ रागिनी पाठक के समर्थन में जलालपुर बसखारी मार्ग पर वाजिदपुर शाहपीर बाबा के स्थान पर और अकबरपुर विधानसभा की प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल के समर्थन में शहजादपुर के पण्डाटोला स्थिति शहचांद की तकिया स्थान पर एक जनसभा को संबोधित किया। अकबरपुर मे फकरूल हसन चिश्ती और अख्तर जमाल अंसारी ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस समन्वयक सदफ जाफर को अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सै ऐतबार हुसैन अक्कन ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेन्द्र, अकबरपुर विधानसभा पर्यवेक्षक सीमा पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल,डा विजय शंकर तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, माया मिश्र, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, रवीश शुक्ला, सै ऐतबार हुसैन अक्कन, रेहान जैदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, अख्तर जमाल अंसारी, सुखीलाल वर्मा, विशाल वर्मा, 

उदयभान मिश्र राजबहादुर,शिमला भारती, मो जियाउद्दीन अंसारी, लोकेश तिवारी, ज्ञानेन्द्र पाठक नन्हे, मनजीत राजभर, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, अमित कुमार यादव संजय, शिवमूर्ति यादव, रेहाना बानो, हरिराम बौद्ध, अमित चौधरी, हेमंत अहीर कांग्रेसी, विपुल वर्मा, आदित्य नारायण तिवारी, राजेश प्रजापति,राम जी वर्मा, हाजी सलीम, पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा कुलदीप शर्मा मो अली, रीतेश तिवारी आदि ने सम्बोधित किया और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel