
आधिकारिक तौर से निलंबन वापस कर पार्टी के प्रत्येक गतिविधियों में भागीदारी का किया आवाहन
आधिकारिक तौर से निलंबन वापस कर पार्टी के प्रत्येक गतिविधियों में भागीदारी का किया आवाहन
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की लीक से हटकर चुनाव लडने या लड़ाने की अनुशासन हीनता के आरोप में जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं का किया गया।निलंबन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की अनुशंसा पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री/जिला सह प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव ने वापस कर लिया है।भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से भाजपा नेताओं को पुनः भाजपा के कार्यों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने का आवाहन किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव,पूर्व जिला महामंत्री राजकरन निषाद, पूर्व जिला मंत्री विकास तिवारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्व जिला संयोजक पूनम राय, राधेश्याम चौहान, अविनाश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, डाक्टर दान बहादुर, राधिका सिंह, चंद्र शेखर सिंह, शीतला प्रसाद यादव, राम जी गुप्ता, बजरंगी वर्मा, सुजीत सोनी, राम जगत का आधिकारिक तौर से निलंबन वापस कर पार्टी के प्रत्येक गतिविधियों में भागीदारी का आवाहन किया गया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
शिक्षा

Comment List