
भाजपा के स्थापित सिद्धांत राष्ट्रवाद,सुशासन व विकास का हिस्सा है सहभोज- आशु चौधरी
भाजपा के स्थापित सिद्धांत राष्ट्रवाद,सुशासन व विकास का हिस्सा है सहभोज- आशु चौधरी
फतेहपुर-बाराबंकी।
कुर्सी विधानसभा बेलहरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 14 सेक्टरों में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद लोगों से आंशु चौधरी के छोटे भाई रवि कुमार ने पुन: योगी सरकार बनाने पर विस्तार से चर्चा की।
उक्त खिचड़ी भोज कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बेलहरा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के पतौजा, छेदा, बेलहरा, मो0पुर खाला के चंदूरा, कैथा सहित क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभोज के मौके पर जनता से भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आशु चौधरी के छोटे भाई रवि कुमार ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा आने वाले 10 मार्च को भारी बहुमत से दोबारा भाजपा सरकार बनेगी।
इस दौरान किसान यूनियन भानु गुट के तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह ने भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। और कोविड प्रोटाकाल का पालन करते हुए सहभोज में आये हुए लोगों ने एक साथ भोजन किया। आयोजित सहभोज कार्यक्रम में भाजपा मंडल रंगनाथ ने कहा भारतीय जनता पार्टी का जो मिशन रहा है,
सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास -सबका प्रयास उसी का यह रुप है। समाजिक समता का प्रतीक सहभोज का मतलब सभी लोगों के साथ राष्ट्र उत्थान व विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करना है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंगनाथ, भानु गुट के तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह, रवि कुमार, विनोद मिश्रा, पप्पू रावत, रिंकू वर्मा, सतेंद्र वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List