कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रतिज्ञा संदेश यात्रा की हुई वर्चुअल बैठक
कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रतिज्ञा संदेश यात्रा की हुई वर्चुअल बैठक
स्वतंत्र प्रभात
अलीगंज अंबेडकर नगर।जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रतिज्ञा संदेश यात्रा के माध्यम से ब्लॉक जहांगीरगंज के कालिका ढाबा पर कांग्रेस पार्टी की वर्चुअल बैठक ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद अली के अध्यक्षता में संपन्न की गई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य डॉक्टर गयादीन सिंह भारती जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने अपने संयुक्त संबोधन के माध्यम से भाजपा सरकार पर बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं जंगलराज जैसे कार्यक्रम को जनता के बीच में होगा। उजागर करते हुए आम जनता को कांग्रेश की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं से जागृत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की पुरजोर अपील की बैठक को संबोधित कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर सुरेंद्र प्रताप यादव एवं महिला नेत्री पुष्पलता ने भाजपा सरकार की नीतियों का दमन विरोधी करार देते हुए महिला विरोधी एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस पार्टी को विकल्प के रूप में देखते हुए सर्व समाज से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार वापस लाने का आवाहन किया कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अशोक कुमार कनौजिया अरविंद कुमार निषाद रामपाल निषाद गीता देवी किताब उद्दीन अब्दुल सलाम आदि सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी निष्ठा एवं त्याग से प्रदेश में बदलाव कर आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार वापस लाने का संकल्प लिया

Comment List