
कैलीफोर्निया से पहुंचे ग्रैंड मास्टर अजय मध्यान ने सिखाए मार्शल आर्ट के गुर
ग्रैंड मास्टर ब्रूस ली द्वारा शुरू की गई आर्ट है जीत कुनोडो करनाल पहुंचने पर राष्ट्रीय कोच दीपचंद और अमरजीत ने किया स्वागत करनाल : कैलीफोर्निया से जीत कुनोडो (जे.के.डी.) के ग्रैंड मास्टर अजय मध्यान ने आज करनाल स्थित ड्रैगन मार्शल अकादमी में आयोजित सैमीनार में पहुंचकर बच्चों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए। इस
ग्रैंड मास्टर ब्रूस ली द्वारा शुरू की गई आर्ट है जीत कुनोडो
करनाल पहुंचने पर राष्ट्रीय कोच दीपचंद और अमरजीत ने किया स्वागत
करनाल :
कैलीफोर्निया से जीत कुनोडो (जे.के.डी.) के ग्रैंड मास्टर अजय मध्यान ने आज करनाल स्थित ड्रैगन मार्शल अकादमी में आयोजित सैमीनार में पहुंचकर बच्चों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों को मार्शल आर्ट की कई बारीकियों की जानकारी दी। अकादमी में पहुंचने पर जे.के.डी. के ग्रैंड मास्टर अजय मध्यान का नैशनल कोच और रैफरी दीपचंद और अमरजीत द्वारा स्वागत किया गया।

उन्होंने बच्चों को बताया कि मार्शल आर्ट प्रारंभ में मार्शल आर्ट का उद्देश्य आत्मरक्षा और जीवन का संरक्षण था लेकिन अब मार्शल आर्ट शारीरिक और मानसिक दोनोंं प्रकार का लाभ प्रदान करता है। मार्शल आर्ट के व्यवस्थित प्रशिक्षण से एक व्यक्ति का शारीरिक फिटनेस काफी हद तक बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति की ताकत, सहनशक्ति, लचीलापन, गति समन्वय व्यवस्थित हो जाता है। इसके साथ ही मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण से प्रशिक्षु में आत्म नियंत्रण, दृढ़ संकल्प और एकाग्रता की विशेषता उत्पन्न हो जाती है।
नैशनल कोच और रैफरी दीपचंद और अमरजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि जे.के.डी. ग्रैंड मास्टर ब्रूसली द्वारा शुरू की गई आर्ट है जो कि पूरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है। ग्रैंड मास्टर अजय मध्यान अजय मध्यान कैलीफोर्निया में जेकेडी की शिक्षा देते है। उनका करनाल में पहुंचकर बच्चों को मार्शल आर्ट की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जिसके लिए वह उनके आभारी है। उन्होंने बताया कि भारत में अजय मध्यान द्वारा तैयार किए गए कई खिलाड़ी आज देश और विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस मौके पर वरुण शर्मा, सुरेश कुमार, गुरमीत कश्यप, सोनू पांचाल, सपना, खिलाड़ी यादिश, अर्जुन, मीत, यशिका, हर्षिता, आकाश, पंकज, विशाल, अदिति, मनदीप, पुलक , वेदांत, आकाश, विनीत, अखिलेश सहित अन्य खिलाड़ी व उनके अभिभावक मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List