उप जिला अधिकारी क्या हुआ विदाई समारोह

उप जिला अधिकारी क्या हुआ विदाई समारोह

 पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने विदाई समारोह में बोलते हुए निवर्तमान उप जिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला भरसक प्रशंसा की और उनके साथ रहकर किए गए कार्यों की सराहना भी की


 स्वतंत्र प्रभात 

रामनगर बाराबंकी 

तहसील रामनगर सभागार निवर्तमान उप जिलाधिकारी रामनगर राजीव कुमार शुक्ला का तबादला जिला बरेली हो जाने के कारण विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को तहसीलदार रामनगर सुरेंद्र कुमार के संयोजन में वा लेखपाल अजय सिंह के व्यवस्थापन में संपन्न हुआ राजस्व कर्मियों ने राजीव कुमार शुक्ला को फूलों का गुलदस्ता वा मोमेंटो भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस विदाई समारोह में उप जिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला ने राजस्व पुलिस कर्मियों के सामंजस पर बल देते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के पूरक है यहां के सभी लोग चाहे तहसील कर्मचारी हो या पुलिसकर्मी या मीडिया बंधु सभी तारीफ के काबिल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने विदाई समारोह में बोलते हुए निवर्तमान उप जिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला भरसक प्रशंसा की और उनके साथ रहकर किए गए कार्यों की सराहना भी की

 तहसीलदार रामनगर सुरेंद्र कुमार ने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा की उप जिलाधिकारी महोदय काफी सरल और सहज ह्रदय के हैं इन से हमें काफी सीख मिली किस तरह से प्रशासनिक व्यवस्था व्यवहारिक रूप से चलाई जाती है या हमने उपजिलाधिकारी से सीखा है। रामनगर नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने निवर्तमान उप जिलाधिकारी की सरलता और सहजता तथा प्रशासनिक व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उनके साथ कम समय मिलने का खेद भी जताया वही अधिवक्ता एवं कवि चेतन नारायण चालू विदाई समारोह में बोलते हुए लाइन पढी की याद बहुत आएंगे तेरे जाने वाले पल हर हालातों में तेरे मुस्कुराने वाले पर। यह पंक्तियां सुनते ही समारोह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस समारोह में रामनगर डिग्री कॉलेज प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्र प्रशासनिक अधिकारी अंबिका प्रसाद मिहिर राजस्व लिपिक कमलेश कुमार राजस्व कर्मी विनीत भूपेंद्र पवन पांडे हर्षित पांडे पवन ओझा बांके बिहारी विकास यादव राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार कानून को अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel