तुम त्योहार मनाओ, सुरक्षा के लिए हम हैं ना : थानाध्यक्ष अभय सिंह

तुम त्योहार मनाओ, सुरक्षा के लिए हम हैं ना : थानाध्यक्ष अभय सिंह

सामना न करना पड़े, इस लिहाज से पुलिस प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।


 स्वतंत्र प्रभात 
 


रूपईडीहा बहराइच । त्योहारों के मद्देनजर लोगों का उत्साह व उल्लास बरकरार रहे, इसके लिए स्थानीय पुलिस ने कमर कस ली है। रुपईडीहा थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा है कि त्योहारों के उल्लास में कोई खलल नहीं पड़ेगा।

 क्षेत्र की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। पुलिस जहां रातभर पेट्रोलिंग करते नजर आए वहीं फिक्स प्वाइंट और संवेदनशील इलाकों में भी जवान नजर रखे हुए हैं। पर्व पर लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इस लिहाज से पुलिस प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।


 शांति कमेटी के साथ लगातार संवाद स्थापित करके पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने की पहल की जा रही है वही दूसरी तरफ बुधवार को थानाध्यक्ष रूपईडीहा अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च रूपईडीहा थाना से निकलकर चकिया रोड होते हुए प्राइवेट बस स्टैंड तक गया। इस बीच थानाध्यक्ष ने लोगों को एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए पर्व हंसी खुशी मनाने की अपील किया। 


वहीं कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। साथ ही अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दे, पुलिस आपके सहयोग के लिए दिनरात खड़ी है। पर्व में किसी प्रकार का खलल उत्पन्न करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel