देवरिया की ब्रेकिंग 5 ताजा खबरे पढ़े -

देवरिया की ब्रेकिंग 5 ताजा खबरे पढ़े -

बबलू को व्यापार प्रकोष्ठ का जिले का सह संयोजक बनाया गया है।


स्वतंत्र प्रभात

जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की हुई घोषणा-

देवरिया।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुबोध जायसवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह की संस्तुति से जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दिया है।
मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने बताया कि धीरेंद्र गुप्ता,आशीष मोदनवाल,पवन गुप्ता,अनुराग जायसवाल,ओमप्रकाश मिश्रा बबलू को व्यापार प्रकोष्ठ का जिले का सह संयोजक बनाया गया है।


जबकि चंदन गुप्ता को मीडिया प्रभारी,अजय कुमार शर्मा को विधिक सलाहकार,शिवदयाल बरनवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है
वही अनरुद्ध गुप्ता,दिलीप गुप्ता,शिवशंकर जायसवाल,गनेश गुप्ता,चन्दन वर्मा,मदन मोहन गुप्ता,पुजा शाही,किरन राव,संगीता शर्मा व प्रदीप अग्रवाल को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।


इस सभी के मनोनयन पर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सांसद कमलेश पासवान,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,


 विधायक सुरेश तिवारी,विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक काली प्रसाद,पूर्वजिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पूर्वजिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा,अरुण सिंह,गंगा कुशवाहा,अजय शाही,अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही,श्रीनिवास मणि आदि ने खुशी व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री को चूड़ी भेज कर सपा ने किया विरोध प्रदर्शन-


देवरिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ता विजय रावत के नेतृत्व में सोमवार को बरहज देवरिया बाईपास पर बडी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी कार्यकर्त्ता हाथ में चूड़ी लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मोदी सरकार के

 खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन से धक्का मुक्की भी हुई जिसको लेकर सपा कार्यकर्ता सड़क पर  गए इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि योगी मोदी से देश प्रदेश चल नहीं पा रहा है 


सभी कार्यकर्ता अपने घर से चूड़ी पहनकर घर बैठ जाय उनसे सरकार चलने वाली नही है इस दौरान मुख्य रूप से विकाश यादव वीरेंद्र सोनकर अंकित यादव अजीत यादव अजय यादव अजीत प्रसाद धर्मेंद्र कुमार परमात्मा कुमार अनिल कुमार गोलू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से 5 अक्टूबर को पीएम करेंगे संवाद

 कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थी करेंगे प्रतिभाग

देवरिया 4 अक्टूबर।  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से चाबी वितरण एवं संवाद करेंगे।
     यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने  देते हुए बताया है


 कि जनपद मुख्यालय के टाउनहॉल सभागार एवं विभिन्न स्थानीय निकाय स्तर पर उनके  चयनित स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसमें  सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थी उपस्थित होंगे।

धान व अन्य फसलों में कीट नियंत्रण आवश्यक- 


देवरिया 4 अक्टूबर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया है कि  इस समय धान की फसल बढ़वार की अवस्था में है तथा बदलते मौसम व लगातार बारिश के कारण पर्याप्त नमी है, कहीं-कही जलजमाव की स्थिति भी हो जा रही। इस समय खरीफ की प्रमुख फसल धान व अन्य फसलों जैसे मक्का आदि में कीटों का प्रकोप हो सकता है। धान के कीट इस समय धान में दीमक, जड़ की सूंडी, पत्ती लपेटक, तना-बेधक जैसे कीटो का प्रकोप दिखाई दे रहा है। 


दीमक कीट उग रहे पौधों की जड़ों को नुकसान करते हैं। जड़ की सूंडी (रूट बोरर)सफेद रंग की होती है तथा जड़ के मध्य रहकर जड़ों को नुकसान करती है जिससे पौधे पीले पड़ जाते हैं। पत्ती लपेटक कीट की सूंडिया शुरू में पीले तथा बाद में हरे रंग की हो जाती है जो पत्तियों को लम्बाई में मोड़कर अन्दर से हरा पदार्थ (क्लोरोफिल) खुरच कर खा जाती है जिससे पत्तियों पर सफेद धारी बन जाती है तथा बाद में सफेद बालियां ही निकलती है। 


कहीं-कहीं हरे फुदके व भूरे फुदक का प्रकोप हो सकता है जिनको प्रौढ तथा शिशु कीट पत्तियों से रस चूस लेते है तथा पत्तियां पीली व बाद में कत्थई होकर नोक से नीचे की तरफ सूखने लगती है। भूरे फुदक से प्रभावित खेत में हायर बर्न दिखाई देते हैं।


        कीट नियंत्रण के संबंध में उन्होंने बताया है कि  दीमक व जड़ की सूंडी हेतु क्लोरोपाइरीफास 20% की 2.5 लीटर मात्रा प्रति हेक्टेअर सिंचाई के पानी के साथ प्रयोग करें या फोरेट 10 जी 10 किग्रा0 को 3-5 सेमी0 स्थिर पानी में बुरकाव करे। 


हरे-भूरे फुदके हेतु नीम-आयल 2.5 लीटर प्रति हेक्टेअर या एसिटामिप्रिड 20% एस०पी० 100 ग्राम प्रति हेक्टेअर या इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एस०एल० की 125 मिलीoप्रति हेक्टेअर मात्रा प्रयोग करें (500 ली० पानी में घोलकर स्प्रे)।


 तना बेधक, पत्तीलपेटक, हिस्पा आदि कीटों के नियंत्रण हेतु ट्राईजोफास 40% की 1.25 लीटर प्रति हेक्टेयर या बाईफेथ्रिन 10% की 500 मिली प्रति हेक्टेयर या करटाप हाइड्रोक्लोराइड 4 जी की 18 किग्रा प्रति हेक्टेयर 3-5 सेमी० स्थिर पानी में बुरकाव या कार्बोफ्यूरान 3जी की 20 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से स्थिर पानी में छिड़काव करें।


जिला प्रशासन ने दिखाई सक्रियता, सिंगल यूज प्लास्टिक' के रोकथाम के प्रति दिशा निर्देश किया जारी-

 नेहरू युवा केन्द्र को बनाया नोडल विभाग

देवरिया 4 अक्टूबर।   'स्वच्छ भारत-क्लीन इंडिया' कार्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर माह में 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के रोकथाम के प्रति जागरूकता हेतु जिलाधिकारी ने एक बार पुनः सक्रियता दिखाते हुए आमजन के घरों से प्लास्टिक कचरे को एकत्र करके उसके निस्तारण हेतु जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युव-युवती मंडलों, युवक मंगलदलों हेतु निर्देश जारी किया है। 


जिलाधिकारी ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र को इस कार्य हेतु नोडल विभाग बनाया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से अक्टूबर माह में न्यूनतम 10 किग्रा0 'सिंगल यूज प्लास्टिक' को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पंचायती राज विभाग के समन्वय से पूर्ण किया जाएगा । 


1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, एन0एस0एस0 के स्वयंसेवक तथा युवा, युवती मंडल के सदस्य  एन0सी0सी0 के कैडेट, युवा कल्याण विभाग द्वारा गठित युवक मंगल दल के सदस्य व्यापक जनजागरूकता का अभियान चलाते हुए प्लास्टिक कचरे से वर्तमान एवं भविष्य में होने वाली समस्याओं के प्रति आम जनता का ध्यान लगाएंगे। लोग प्लास्टिक कचरे को अन्य सामान्य कचरे में न मिलाएं ।


 अभियान में जनपद के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों  व्यापार मंडल के सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम के अंतर्गत संचालित संस्थान इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। 


नेहरू युवा विकास केंद्र के जिला युवा अधिकारी, विकास तिवारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को खुखुंदू में 'सिंगल यूज प्लास्टिक' प्लागिंग रन आयोजित करके आमजनमानस को प्रेरित किया गया। धार्मिक स्थलों की साफ सफाई के लक्ष्य को पूरा करते हुए जनपद के सभी विकास खंडों के मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं चर्च की साफ सफाई का कार्य नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक व युवा मंडलों के सदस्यों द्वारा सम्पन्न हुआ।

 
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel