जिले में 1500 स्थानों पर होगी दुर्गा प्रतिमाओ की स्थापना

जिले में 1500 स्थानों पर होगी दुर्गा प्रतिमाओ की स्थापना

16 अक्टूबर को होगा मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन


स्वतंत्र प्रभात 
 

संतोष मिश्र

बहराइच। नवरात्र पर्व को कोविड गाइड लाइन के मद्देनजर सकुशल सम्पन्न कराने हेतु श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा रहे।बैठक में महामंत्री सुदामा मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड19 गाइड लाइन के तहत नवरात्रि को मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 1500 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना  की जाती है।

इस बार पांच फिट के आकार की दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति मिली है।परम्परागत स्थानों पर ही दुर्गा पूजन होगा। डीजे साउंड पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।उन्होंने आगे बताया कि दुर्गा प्रतिमा की स्थापना 7 अक्टूबर को होगी वही मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गत वर्ष की भांति होगा,जुलूस के शक्ल में विसर्जन नही होगा।

कोविड गाइड लाइन के तहत मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 16 अक्टूबर को सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगा।बैठक में उन्होंने बताया कि पांडाल में 100 से अधिक की लोगो भीड़ न होने पाये इसका अवश्य ख्याल रखे।उन्होंने दुर्गा पूजा पांडाल में लोगो की संख्या सीमित,मास्क व सेनिटाइजर रखवाने की अपील दुर्गा पूजा समितियों से की है। किसी को भी नई मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति नही दी जाएगी।

विसर्जन के दौरान महासमिति के द्वारा मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया जाएगा। कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया जिसमे सुधाकर मिश्रा,राज कुमार सोनी, सत्येंद्र शुक्ला व शिव शरण शामिल है जो शहर में सड़क मार्ग के दुरस्तीकरण व निर्बाध विधुत आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन से मिलकर वार्ता करेगा।बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को सकुशल नवरात्रि पर्व सम्पन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी है।

इस दौरान आत्माराम यादव, कन्हैया सोनी,पवन जायसवाल,विपिन यज्ञसैनी, निशंक त्रिपाठी,राजेन्द्र युवराज,लव कुमार द्विवेदी,गौरव मिश्र,राम केश यादव, राम जी शुक्ला,ज्ञानेंद्र धर शर्मा,गौरव तिवारी,सुरेश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता और बैठक में महासमिति ने सर्वसमित्ति से बनाए मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव मौजूद रहे।

                   

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel