डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

डीएम ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का किया निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण, टीबी जांच, स्क्रीनिंग, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, पैथोलॉजी लैब और औषधि वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया गया, जिस पर लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर