सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में विशाल प्रदर्शनी का आयोजन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग फिरोजाबाद द्वारा विकास भवन परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को चित्रों एवं स्टैंडियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, ताकि आमजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका सीधा लाभ उठा सकें। भाजपा जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर