सुबह 10 बजे से शुरू होगी नीलामी

टूण्डला तहसील में 12 अक्टूबर को होगी तालाबों की नीलामी

उप जिलाधिकारी टूण्डला ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 61 के अंतर्गत 0.20 हेक्टेयर से 2.00 हेक्टेयर तक तथा 2.00 हेक्टेयर से बड़े तालाबों का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा आवंटन एवं नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। नीलामी 12 अक्टूबर 2026 को तहसील टूण्डला के सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। आवेदन पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा किए जाएंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर