ध्वनि व्यवस्था मैदान तक सीमित

बीरी सिंह इंटर कॉलेज में होगा रामलीला का भव्य मंचन, कमेटी ने शुरू कराई साफ-सफाई

नगर टूण्डला रामलीला कमेटी द्वारा बीरी सिंह इंटर कॉलेज परिसर में श्रीरामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को कमेटी पदाधिकारियों ने परिसर में साफ-सफाई का कार्य कराया। कमेटी अध्यक्ष राघवेन्द्र धाकरे उर्फ रघू ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष रामलीला का मंचन नए स्थल पर पहले से अधिक भव्य तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर