अधिकारियों को निर्देश

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन उमरी में लगी जन चौपाल, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उमरी में आयोजित जन चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आयुष्मान कार्ड व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर 

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सिरसागंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 15 का मौके पर निस्तारण कराया गया। भूमि पैमाइश, अवैध कब्जे, गली निर्माण, विद्युत हादसे, राशन कार्ड सहित विभिन्न मामलों में अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं तीन माह से परेशान वृद्ध शेरसिंह की शिकायत पर डीएम के निर्देश से मौके पर ही समस्या का समाधान कराया गया। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर