श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

हनुमान मंदिर कमेटी का भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य शुरू

श्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में इस वर्ष के भव्य मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ सनातन परंपरा और वैदिक रीति-रिवाज के साथ हुआ। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ, गणेश पूजन और मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद 11 कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर पूजा पंडाल निर्माण की आधारशिला रखी गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर