विद्यार्थियों के हित में आवाज

यूजीसी की प्रस्तावित नियमावली के विरोध में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज

यूजीसी की वर्ष 2026 की प्रस्तावित नियमावली को लेकर टूण्डला क्षेत्र में सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध जताया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमावली को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रावधानों की व्यापक समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों में सभी विद्यार्थियों के बीच समानता, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर