बिजली-पानी की शिकायतें पहुंचीं

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं जन शिकायतें

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को अपने निज निवास सिरसागंज पर जनता दर्शन लगाकर जनपद एवं गैर जनपदों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली, पानी, राशन कार्ड, आवास योजना और पुलिस संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर