युवाओं को मिला बेहतर माहौल

ग्राम पंचायत पुस्तकालय बने ग्रामीण युवाओं की सफलता का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “हर प्रतिभा को अवसर और हर गांव को संसाधन” की पहल को धरातल पर उतारते हुए पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित ग्राम पंचायत पुस्तकालय ग्रामीण युवाओं के लिए सफलता का नया आधार बन रहे हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के विशेष प्रयासों से फिरोजाबाद जनपद में 261 ग्राम पंचायत पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं, जहां अध्ययन कर अब तक 85 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी सेवाओं में हुआ है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर