स्थानीय रोजगार पर जोर

रोजगार मेले में 378 युवाओं का चयन, 18 कंपनियों ने लिया हिस्सा

महात्मा गांधी कॉलेज कन्या महाविद्यालय परिसर में सेवायोजन विभाग, कॉलेज प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। मेले में 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 913 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 568 ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया में कुल 378 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर