स्वच्छता बनेगी जन-आंदोलन

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने पर जोर

स्वच्छ भारत मिशन के विजन को साकार करने की दिशा में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में स्वयं श्रमदान किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को अनिवार्य रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर