किसान कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
सम्मेलन में किसानों की समस्या तथा संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई
महराजगंज। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा सेवतरी स्थित बौद्ध स्थल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र आनन्द मिश्र रहे, तथा कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र पाण्डेय ने किया। सम्मेलन में किसानों की समस्या तथा संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
संविधान की सबसे बड़ी चीज धर्मनिरपेक्षता है। इसे लेकर कांग्रेस देश को आगे बढ़ाने का काम करती है। कांग्रेस का उद्देश्य कभी भी सत्ता पाना नहीं रहा है। राष्ट्र हित एवं समाज के दबे-कुचले गरीब जनता को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जिले में आज समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ किसानों का शोषण करने का कार्य की है, भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है तथा युवा बेरोजगार हैं, उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री रमाकांती त्रिपाठी एवं कांग्रेस नेता नागेंद्र शुक्ल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इस मौके पर कृष्ण चंद्र पाण्डेय, उमेश साहनी, इबरार खां, दिलीप कुमार, असीर मोहम्मद, बालकिशुन चौधरी, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमेरिका सिंह, अब्दुल हमीद, विजय मिश्र समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comment List