डिप्टी सीएम के जनसभा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का फूटा अंतर्कलह

डिप्टी सीएम के जनसभा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का फूटा अंतर्कलह

भाजपा की महिला पदाधिकारी रोते हुए बताई अपनी पीड़ा, कही महिलाओं को उपेक्षित और बेइज्जत किया जाता है


महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के अड्डा बजार में उपमुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त होने के बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ते ही भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का अंतर्कलह जनता के बीच फूट पड़ा। स्थिति यह हो गई कि भाजपा की महिला पदाधिकारी रोते हुए बताई कि किस तरह से पार्टी में महिला कार्यकर्ताओ को उपेक्षित करते हुए उन्हे बेइज्जत किया जाता है।

नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित पिछड़ों को कितना सम्मान देते है। महिला पदाधिकारी अभी अपनी पीड़ा सुना ही रही थी कि इसी बीच भारतीय जनता पार्टी से नौतनवा विधानसभा से  विधानसभा चुनाव लड़ चुके और टिकट की दावेदारी का रहे अशोक जायसवाल पहूंच गए। जो प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी प्रचार प्रसार योजना के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

 पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओ को कितना उपेक्षित किया जा रहा है जिसको लेकर वह भी आक्रोश में आ गए। उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित हैं और दिन रात कार्यरत रहे है। नौतनवा विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। पूरी उम्र पार्टी के लिए कार्य किया और अब कुछ चंद लोगों द्वारा अगड़े पिछड़े की बात कर पिछड़े वर्ग के लोगो को पार्टी में उपेक्षित किया जा रहा है।

 आज उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंच तक नहीं जाने दिया गया, जबकि तमाम ऐसे लोग मंच पर विराजमान थे जो चंद दिनों से पार्टी में जुड़े हैं और किसी पद पर नहीं है। पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा खासकर पिछड़े वर्ग के लोगो का किया जा रहा, जो अब कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel