अज्ञात वाहन की ठोकर से नीलगाय की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से नीलगाय की मौत

परसामलिक, महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी तथा परसामलिक थाने के बीच बीते शुक्रवार की रात्रि मे किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। शनिवार की सुबह कुछ लोगो ने देखा की मेन रोड से कुछ दूर स्थित खेत मे एक नीलगाय मरी पड़ी है। लोग करीब जाकर

परसामलिक, महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी तथा परसामलिक थाने के बीच बीते शुक्रवार की रात्रि मे किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक नीलगाय की मौत हो गई।

शनिवार की सुबह कुछ लोगो ने देखा की मेन रोड से कुछ दूर स्थित खेत मे एक नीलगाय मरी पड़ी है। लोग करीब जाकर देखे तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। नीलगाय को देखकर यह प्रतीत हो रहा था की रात्रि मे सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट मे आने से नीलगाय की मौत हुई है।

जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग के घोडहवा चौकी के दिया जहां मौके पर पहुचे वन कर्मियों ने मृत नीलगाय को पास के खाली खेत मे गड्ढा खोद दफना दिया।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel