मनीष सेंगर बने अध्यात्म व कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत गठित अध्यात्म एवं कला सांस्क्रतिक प्रकोष्ठ का उन्नाव के सक्रिय सांस्कृतिक संयोजक व इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स संस्था के संस्थापक मनीष सिंह सेंगर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बहुखंडीय मंत्री आवास स्थित प्रदेश कार्यालय में योजना के प्रदेश अध्यक्ष विधायक शैलेश सिंह शैलू ने मनोनयन पत्र

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत गठित अध्यात्म एवं कला सांस्क्रतिक प्रकोष्ठ का उन्नाव के सक्रिय सांस्कृतिक संयोजक व इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स संस्था के संस्थापक मनीष सिंह सेंगर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बहुखंडीय मंत्री आवास स्थित प्रदेश कार्यालय में योजना के प्रदेश अध्यक्ष विधायक शैलेश सिंह शैलू ने मनोनयन पत्र भेंटकर मनीष सेंगर को जिलाध्यक्ष घोषित किया। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामू स्वामी ने पद की जिम्मेदारियों से परिचित कराते हुए

जनपद के कलाकारों और प्रतिभाओं को सूचीबद्ध कर उनके लिए सार्थक प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए। मनीष सेंगर ने आभार प्रकट करते हुए सांस्क्रतिक, कला और अध्यात्म के क्षेत्र के विकास और इन क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही। इस अवसर पर योग एवं खेल कूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जुगरान, कला संस्कृति के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, कानपुर मंडल अध्यक्ष सुबोध आर्या,

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव सक्सेना, दीपिका शुक्ला, सफल बाजपेई व अलग-अलग जनपदों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी पूर्ण करने पर जोर दिया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel