बाढ़ प्रभावितों ने नायब तहसीलदार का किया घेराव

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो शुक्लागंज-उन्नाव। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिन्दु पार कर गया था। शनिवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। अब गंगा खतरे की ओर बढने लगी है। निचले इलाकों के आधा दर्जन मोहल्लों में पानी भर गया है।

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो शुक्लागंज-उन्नाव। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिन्दु पार कर गया था। शनिवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। अब गंगा खतरे की ओर बढने लगी है। निचले इलाकों के आधा दर्जन मोहल्लों में पानी भर गया है। जिससे उन्हंे नाव के अलावा निकलना मुश्किल हो रहा है। तहसील प्रशासन की ओर से घर खाली करने के लिये नोटिस दी गई। जिस पर लोगों ने नायब तहसीलदार का घेराव किया।
शनिवार सुबह आठ बजे 112.080 मी0, दस बजे 112.100 मी0, दो बजे से चार बजे तक 112.120 मी0 पर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया।

केन्द्रीय जल आयोग की माने तो अभी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। वहीं खतरे की ओर गंगा का जलस्तर बढने से मनसुख खेड़ा, तेजीपुरवा, चंपापुरवा, हुसैन नगर, कर्बला, गोताखोर, ईदगाह कॉलोनी के लगभग दो सैकड़ा मकान जलमग्न हो गए हैं। यहां के रहने वाले लोग निजी नावों से घर से निकल पा रहे हैं। वहीं तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ क्षेत्रों में अभी तक नावें नहीं लगाई गई हैं। दोपहर के समय लेखपाल मनोज यादव, बृजेश रावत हुसैन नगर के पच्चीस लोगों को घर खाली करने के लिये नोटिस देने पहुंचे। जहां मकान मालिकों ने उन्हें साफ मना कर दिया और कहा कि हम लोग घर खाली कर देंगे तो चोर घर का सामान पार कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस लिये सरकारी नाव लगाई जाये। जिससे हम लोग आ जा सके। इस बीच नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई पहुंचे। जहां लोगांे ने उनका घेराव किया।

About The Author: Swatantra Prabhat