लहूलुहान गाय को गंतव्य चैरिटेबल की संरक्षिका सुरभि वर्मा ने स्वयं गाय का उपचार कर पहुंचवाया गौशाला

ब्यूरो रिपोर्ट – विवेक पाण्डेयअंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर के वार्ड शास्त्रीनगर के रघुराजीपुरम काॅलोनी में दर्द से तड़पती लहूलुहान गाय जो चलने फिरने में असमर्थ होकर मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी थी। गाय की मदद के लिए शनिवार को स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय की पहल पर गंतव्य चैरिटेबल संस्था आगे आया। संस्था ने गाय

ब्यूरो रिपोर्ट – विवेक पाण्डेय
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर के वार्ड शास्त्रीनगर के रघुराजीपुरम काॅलोनी में दर्द से तड़पती लहूलुहान गाय जो चलने फिरने में असमर्थ होकर मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी थी। गाय की मदद के लिए शनिवार को स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय की पहल पर गंतव्य चैरिटेबल संस्था आगे आया। संस्था ने गाय का इलाज शुरू कराने के साथ ही चारा और पानी का इंतजाम किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुराजीपुरम कॉलोनी में दर्द से तड़पती लहूलुहान गाय को स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय की पहल पर गंतव्य चैरिटेबल की संरक्षिका सुरभि वर्मा ने स्वयं टीम के साथ पहुंच कर गाय का उपचार कराया व गौशाला पहुंचाया। ऐसे ही सराहनीय कार्य गंतव्य चैरिटेबल के संरक्षिका सुरभि वर्मा द्वारा बेजुबान जानवरों का सेवा कार्य किया जाता रहा है। वार्ड के सभासद नगरध्यक्ष भाजपा गौरव श्रीवास्तव ने भी सराहनीय सहयोग किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक बंदना बर्मा, समाजसेवी गुरु चरण श्रीवास्तव, राहुल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel