पति के साथ जा रही महिला हुई छिनैती की शिकार।
पति के साथ जा रही महिला हुई छिनैती की शिकार। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे गोपीगंज थाना क्षेत्र के कठौता मोड पर बुधवार को दिन दहाडे दो बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन लेकर फरार। महिला ने पुलिस से की शिकायत। जानकारी
पति के साथ जा रही महिला हुई छिनैती की शिकार।
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे गोपीगंज थाना क्षेत्र के कठौता मोड पर बुधवार को दिन दहाडे दो बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन लेकर फरार। महिला ने पुलिस से की शिकायत।
जानकारी के मुताबिक सुरियावां थाना क्षेत्र के असईपुर निवासी प्रिया दूबे अपने पति दिनकर दूबे के साथ गुलालपुर महराजगंज से अपने घर जा रही थी।
Read More ग्रामीण महिलाओं हेतु फल संरक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित।और पहले से ही नजर लगाकर दो बाइक सवार उचक्के महिला के गले से चैन और मंगलसूत्र छिनकर फरार हो गये। महिला ने बताया कि उचक्कों में से एक पतला व सांवला था और कान में बाली पहना था। और एक उचक्का काले रंग का टीशर्ट पहना था और मास्क लगाया था।
छिनैती के बाद उचक्के ज्ञानपुर के तरफ भाग गये। इस घटना के दौरान महिला गिरकर चोटिल भी हो गई। और मामले की जानकारी गोपीगंज थाना मे दे दी। अभी कुछ दिन पहले गोपालपुर निवासी एक महिला के साथ भी छिनैती का मामला प्रकाश में आया था।

Comment List