विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप। प्रदीप दुबे (रिपोर्टर ) भदोही। औराई थाना क्षेत्र के कैयरमऊ महदेपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप। जानकारी के मुताबिक औराई के महदेपुर निवासी माता प्रसाद दूबे के बेटे

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

प्रदीप दुबे (रिपोर्टर )

भदोही।

औराई थाना क्षेत्र के कैयरमऊ महदेपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप। जानकारी के मुताबिक औराई के महदेपुर निवासी माता प्रसाद दूबे के बेटे की शादी मिर्जापुर के कुशहां निवासी करूणानिधि मिश्र की बेटी के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी और विवाहिता को चार माह का लडका भी है। गुरूवार की रात को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से मायके वालों ससुराल वालों पर दहेज को लेकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।

और ससुराल वालों पर औराई थाना में ग्यारह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1961 के 304-B, 489-A तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता के पिता का आरोप है कि शादी के समय पांच लाख नकद, दो लाख का जेवर और दहेज में काफी सामान दिया लेकिन ससुराल वाले चार पहिया वाहन को लेकर बेटी को प्रताडित करते थे। और गुरूवार की रात उसकी हत्या कर दी।

जबकि ससुराल वाले ऐसे आरोप से इन्कार करते हुए तबीयत खराब होने की बात बताये। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि सच्चाई क्या है? विवाहिता के शव का अन्तिम संस्कार भोंगाव गंगा घाट पर किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel