खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

आरआरएसआईएमटी मे वार्षिक कार्यक्रम के तीसरे दिन रही सेमीफाइनल और फाइनल खेलों की धूम पाँच मार्च को रंगा-रंग कार्यक्रम से होगा समापन मुंशीगंज (अमेठी)। जनपद के राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी (आरआरएसआईएमटी) मे चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम जारी है। बुधवार 4 मार्च को वार्षिक कार्यक्रम के तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल खेलों

आरआरएसआईएमटी मे वार्षिक कार्यक्रम के तीसरे दिन रही सेमीफाइनल और फाइनल खेलों की धूम 

पाँच मार्च को रंगा-रंग कार्यक्रम से होगा समापन 

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

मुंशीगंज (अमेठी)। जनपद के राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी (आरआरएसआईएमटी) मे चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम जारी है। बुधवार 4 मार्च को वार्षिक कार्यक्रम के तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल खेलों की धूम रही। इंजीनियरिंग और प्रबंधन के छात्रों ने बड़े उत्साह से विभिन्न खेलों तथा टेक-फेस्ट प्रतियोगिताओं मे भाग लिया।                        

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

बुधवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन शतरंज के दो सेमीफाइनल मैच हुए। छात्रों के बीच ‘डू रोबोट्स कांट्रीब्यूट्स टु हायर अनइम्प्लोयमेंट रेट?’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई जिसमे कुल 35 छात्रों ने भाग लिया। डेयर टू फीट का रोमांचक खेल हुआ जिसमे गोलगप्पे खाने की प्रतियोगिता ने सभी छात्रों को खूब रोमांचित किया। जंकयार्ड प्रतियोगिता मे छात्रों ने वेस्ट मटेरियल से उपयोगी व आकार्षक चीजें बनाई। पोस्टर मेकिंग और फेस पेंटिंग की प्रतियोगिता भी हुई। कैरम और बैडमिंटन का खेल भी खेला गया। जिनके अंतिम परिणाम पाँच मार्च को समापन कार्यक्रम मे घोषित किए जाएंगे।                      

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

  वालीबाल मे छात्राओं ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे यलो हाउस-बी और रेड हाउस ए के बीच भिड़ंत हुई। जिसमे यलो हाउस-बी ने लगातार दो सेट जीतकर मुक़ाबला अपने नाम किया। दूसरा खेल यलो हाउस-ए और ग्रीन हाउस- ए के बीच हुआ। जिसमे महिला खिलाड़ियों की ग्रीन हाउस- ए टीम ने दोनों सेट लगातार जीत कर  मुक़ाबला अपने नाम दर्ज करने मे सफलता हासिल किया।                        

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

महिला वर्ग का वालीबाल फाइनल मैच यलो हाउस-बी और ग्रीन हाउस के बीच खेला जाएगा। पुरुष वर्ग का वालीबाल का पहला सेमीफाइनल मैच यलो हाउस-ए और यलो हाउस-बी के बीच खेला गया जिसमे यलो हाउस- ए की टीम दो सेट लगातार जीत कर विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल ब्लू हाउस-ए और ग्रीन हाउस- ए के बीच खेला जाएगा।                          

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

क्रिकेट के खेल मे पहला सेमीफाइनल का मुक़ाबला ब्लू हाउस-ए और रेड हाउस-ए के बीच हुआ। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड हाउस-ए की टीम नौ ओवरों मे मात्र 71 रन बनाकर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू हाउस-ए की टीम ने आठवें ओवर मे ही दो छक्के और आठ चौके लागाकर पाँच विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा सेमी फाइनल मैच यलो हाउस- ए और ग्रीन हाउस- ए के बीच खेला जाएगा। छात्राओं की टीम द्वारा क्रिकेट का एक मैत्री मैच भी खेला गया।                                         

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

 वास्तव में आरआरएसआईएमटी और राजर्षि  रणञ्जय सिंह समूह के सभी संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हैं। राजर्षि रणञ्जय सिंह जी का सपना अमेठी को लहूरी काशी बनाने का था। जिसे पूरा करने के लिए समूह के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री महाराज डॉ0 संजय सिंह व समूह की उपाध्यक्ष तथा पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री महारानी डॉ0 अमीता सिंह लगातार प्रयासरत हैं। राजर्षि  रणञ्जय सिंह समूह के संस्थानों का प्रमुख फोकस  21वी शताब्दी के लिए पाठ्यक्रम के साथ योग्य और काबिल व्यक्तिव निर्माण का है। देश के निर्माण में इन बच्चों का योगदान हो सके, और उनके व्यक्तित्व का निर्माण हो, इसी लक्ष्य के साथ ग्रामीण क्षेत्र की मेधा को तरासने व निखारने में राजर्षि  रणञ्जय सिंह समूह की संस्थाऐं कार्य कर रही हैं।                         

खेल और प्रतियोगिताओं मे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र कर रहे अपने प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन

 इन खेल और प्रतियोगिताओं के दौरान संस्थान के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ सैंकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel