एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
संवाददाता -अमित पाण्डेय तरबगंज,गोण्डा-विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय तरबगंज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आज समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्रशासक विनय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सुमन विश्वकर्मा,आंशिका शुक्ला, रिंकी मिश्रा, प्रज्ञा
संवाददाता -अमित पाण्डेय
तरबगंज,गोण्डा-
विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय तरबगंज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आज समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्रशासक विनय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सुमन विश्वकर्मा,आंशिका शुक्ला, रिंकी मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, साक्षी पाण्डेय, आकृति पाण्डेय, निशा पाण्डेय व संजना तिवारी सहित विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें स्वागत गीत सरस्वती वंदना ,विदाई गीत लोकगीत देशभक्ति और सामाजिक समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नाटक प्रस्तुत किया गया। स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के प्रवक्ता बलबीर पाण्डेय ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उनको स्वावलम्बी बनने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय प्रशासक विनय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर बलबीर पाण्डेय, विकास सिंह,अमित सिंह, विवेकानन्द पाण्डेय,सुनिता पाण्डेय, धरणीधर द्विवेदी, शैलेश प्रताप सिंह, जमुना प्रसाद, पुष्कर मिश्रा, अनुपम गुप्ता, विश्वजीत सिंह, राजेश कुमार व अभिनेत्री सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Comment List