खजनी कस्बे में फैशन वर्ड के दुकान पर मारपीट ,नगदी समेत सोने के चेन लूटने का आरोप
दर्जनो के संख्या में आये मनबढो ने मचाया तांडव वीडियो वायरल
ब्युरी/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी
खजनी कस्बा मे दुकान मे घुसकर दुकानदार को मारपीट कर नकदी समेत सोने की चेन छीने जाने का दुकानदार ने दी खजनी थाने पर दी तहरीर।
खजनी थानां क्षेत्र भिटनी निवासी अजय कुमार गुप्ता ने दिये तहरीर मे बताया कि खजनी कस्बा मे थानां से 200 मीटर दूरी पर स्थित फैशन वर्ल्ड नाम की दुकान है, जिस पर गुरुवार के ढेर शाम छ बजे पल्हईपार बाबू के शेषपाल पुत्र शरगुन,योगेश व रंजित सहित करीब दस अज्ञात लोग दुकान मे घुसकर गाली गुप्ता देने लगे मना करने पर मुझे बुरी तरह से मारेपीटे तथा मेरा सोने का चैन व नकदी साठ हजार रुपये दुकान के गल्ला से निकाल लिये पूरी घटना सीसी कैमरे मे कैद है तथा उक्त लोग जानमाल की धमकी भी दिये लोगो ने आकर किसी तरह से मेरा बचाव किये।उक्त तहरीर खजनी थाने पर पिड़ित ने दे दी है।

Comments