देश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेसियों ने भरी हूंकार -9 गिरफ्तार

देश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेसियों ने भरी हूंकार -9 गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों को रोकने बंद कर दिये जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पुलिस और पीएसी की तैनात, डीएम से तडका भडकी के बाद किये गिरफ्तार मथुरा। अनलाॅक होते ही कांग्रेसी सडक पर उतर आये हैं। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस ने लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और सोशल

प्रदर्शनकारियों को रोकने बंद कर दिये जिलाधिकारी कार्यालय के गेट

पुलिस और पीएसी की तैनात, डीएम से तडका भडकी के बाद किये गिरफ्तार

मथुरा। अनलाॅक होते ही कांग्रेसी सडक पर उतर आये हैं। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस ने लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के आरोप में जिलाध्यक्ष सहित 9 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है।  जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने ऐलान किया है कि प्रदेश अध्यक्ष सहित दूसरे पदाधिकारियों की रिहाई तक गांधीवादी तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।


  राजस्थान से उत्तर प्रदेश सीमा में कांग्रेस ने बीते दिनों बसें भेजी थीं। इन बसों को उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समर्थकों संग आगरा के फतेहपुरी सीकरी में प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर आगरा ले आई थी। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा आदि को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में थाने से इन्हें रिहा कर दिया गया था। अब बुधवार को जेल में बंद प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी की अगुवाई में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों को आता देख कलक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। यहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। बाद में कुछ कांग्रेसियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन ज्यादा कांग्रेसी कलक्ट्रेट परिसर में घुस गए। इसे लेकर डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा से कांग्रेसियों की बहस भी हुई। बाद में जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, विक्रम वाल्मीकि, महिला जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, महिला महानगर अध्यक्ष शालू अग्रवाल, प्रवीण ठाकुर, प्रवीण भाष्कर और यतेंद्र मुकद्दम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें पुलिस पुलिस लाइन ले गई। खबर लिखे  जाने तक कांग्रेसियों की रिहाई नहीं हो सकी थी।

देश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेसियों ने भरी हूंकार -9 गिरफ्तार


प्रदर्शन के दौरान पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय, विनेश सनवाल वाल्मीकि, मोहन सिंह, कीरती कौशिक, दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, तपेश गौतम, अजय शर्मा, सुनील उपाध्याय, राहुल अरोड़ा, आशीष चतुर्वेदी, शिवकुमार गौतम, ठा बिहारी लाल, विपुल पाठक, रितेश सनवाल, पार्षद सत्यनारायण, नीरज वाल्मीकि, उमेश कुमार, सौमिल कुलश्रेष्ठ ,राहुल चतुर्वेदी, शैलेद्र चैधरी, आनंद शर्मा, अभिलाष सक्सेना, मुकेश गोयल ,पननु चतुर्वेदी, के के शुक्ला, अतुल कौशिक, रवि कुमार, बबलू चैहान, मोहित शाक्य, अजय कुमार, जोनू, शाहिल चैहान, डोलीराज, शिवनाथ, मौ शाहिद, अमित कुमार जैन, सतीश कुमार, पं राजकुमार शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel