
होली पर नकली खोये की बिक्री जोरो पर‚ दुकानदारों की हो रही बल्ले बल्ले
हरदोई ।होली का त्योहार आते ही शहर के मिलावट खोर सक्रीय हो गये है। त्योहार मिठाई की बढती मांग को लेकर खोया की एकाएक डिमांड होने की वजह से इसमें सर्वाधिक मिलावट हो रही है। शहर में जगह-जगह मिलावटी खोया आने लगा है। प्रशासन की लापरवाही से यहां मिलावटी खोया धड़ल्ले से बिक रहा है।
हरदोई ।होली का त्योहार आते ही शहर के मिलावट खोर सक्रीय हो गये है। त्योहार मिठाई की बढती मांग को लेकर खोया की एकाएक डिमांड होने की वजह से इसमें सर्वाधिक मिलावट हो रही है। शहर में जगह-जगह मिलावटी खोया आने लगा है। प्रशासन की लापरवाही से यहां मिलावटी खोया धड़ल्ले से बिक रहा है। इतना ही नहीं अभी तक खाद्य विभाग ने खोया की दुकानों पर छापेमारी शुरू नहीं की है।
इसका फायदा उठाते हुए दुकानदार त्योहार पर मुनाफा कमाने में लगे हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो एक किलो मावा पाउडर पानी में डालकर उबाला जाता है। धीरे-धीरे यह टाइट होने लगता है। खुशबू के लिए इसमें इत्र डाल दिया जाता है, जिससे खोवा जैसी खुशबू आने लगती है। एक किलो मावा पाउडर में डेढ़ किलो खोवा तैयार होता है। इसके साथ ही खोया में शकरकंद भी मिलाई जाती है।
डेढ़ किलो खोया बनाने में करीब 115 रुपये की लागत आती है। मावा पाउडर 90 रुपये प्रति किलो पड़ता है। बाजार में मौजूदा समय में खोया 200 से 250 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। होली पर बिक्री से दुकानदारों की बल्ले बल्ले हो रही है।एक सफेद रंग का भी खोया बाजारों में आया है जिसको दुकानदार दाने दार बताते है जो कि पाउडर से ही निर्मित किया जाता है। खोया खरीदने से पहले खाहकर देख ले उसके बाद खरीदे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List