
पुलिस बल के साथ ईओ ने प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ चलाया अभियान
On
रिपोर्ट-अनूप सिंह पालीथीन के खिलाफ अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप कबरई(महोबा)-प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ बुधवार को कबरई नगर पंचायत के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पूरे कस्बे में अभियान चलाया। नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कस्बे में किराना, फल और सब्जी की दुकानों पर छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी। दुकानदारों
रिपोर्ट-अनूप सिंह
पालीथीन के खिलाफ अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप
कबरई(महोबा)-प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ बुधवार को कबरई नगर पंचायत के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पूरे कस्बे में अभियान चलाया। नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कस्बे में किराना, फल और सब्जी की दुकानों पर छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी। दुकानदारों से जुर्माना वसूलते हुए दुकानदारों को भविष्य में पॉलीथिन उपयोग न करने की चेतावनी दी।
-
अधिशाषी अधिकारी किराना दुकान में छापेमारी करते हुए
कस्बे में बुधवार को अधिशाषी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह की अगुवाई में अभियान चलाया गया।कबरई कस्बा बाजार में चलाए गए अभियान में किराना दुकानदार,फल विक्रेता सहित पालीथीन प्रयोग करने वाले दुकानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पकड़े गए दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। अधिशाषी अधिकारी की अगुवाई में छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान अधिशाषी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पंचायत में पॉलीथिन का प्रयोग कत्तई न किया जाए क्योंकि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। छापेमारी में अधिशासी अधिकारी के अलावा थाना से एस आई उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे तो वहीं नगर पंचायत से किशोरी ,कमलेश सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List