फरियादियों की तरह सुरेश कुमार खन्ना के कार्यालय में नजर आए विनय अग्रवाल

फरियादियों की तरह सुरेश कुमार खन्ना के कार्यालय में नजर आए विनय अग्रवाल

वित्त मंत्री के समझ रखी व्यापारियों की जन समस्याएं


शाहजहांपुर।

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिष्ठित उद्योगपति समाजसेवी विनय अग्रवाल ने व्यापारियों की जन समस्याओं को लेकर भाजपा के कैबिनेट वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुलाकात की उन्होंने व्यापारियों की जन समस्याओं से अवगत कराते हुए व्यापारियों का पक्ष रखा साथ ही नगर विधानसभा क्षेत्र की भी कई समस्याओं से अवगत कराया।

आपको बता दें उद्योगपति विनय अग्रवाल प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ जनपद में समाजसेवी के नाम से जाने जाते हैं जो कई वर्षों  से चाहे शिक्षा का क्षेत्र रहा हो जिसमें निशुल्क कोचिंग सेंटर चलाकर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और साथ ही साथ परी आपकी रसोई के माध्यम से 10 रुपए में थाली भोजन नगर में उपलब्ध करा रहे हैं। 

इसके साथ ही 2 रुपए में कड़ी छोला चावल उपलब्ध कराना सदैव चर्चा में रहता है  उनके द्वारा संचालित 10 रुपए थाली भोजन की व्यवस्था सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी खूब पसंद आई थी जिसको अखिलेश यादव द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था।

ऐसे समाजसेवी द्वारा नगर क्षेत्र में ऐसी ही तमाम सेवाएं जनता को उपलब्ध कराने के लिए वित्त मंत्री से फरियाद की गई सपा मुखिया के साथ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाले समाजसेवी विनय अग्रवाल वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के पास सबसे पीछे वाली लाइन में बैठकर फरियादियों की तरह अपनी बात रखते देखे गए

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel