सरकारी व खलिहान भूमि बंजर ऊपर चला उप जिला अधिकारी का बुलडोजर

सरकारी व खलिहान भूमि बंजर ऊपर चला उप जिला अधिकारी का बुलडोजर



संख्या 1552मि अवशेष बंजर एवं खड़ंजा मार्ग को खाली कराकर ग्राम प्रधान व भूमि प्रबंधक समिति की सुपुर्दगी में दे दिया


स्वतंत्र प्रभात 
सुधीर शर्मा की रिपोर्ट

हैदरगढ़, बाराबंकी: 

सरकारी तालाब ,खलिहान व बंजर भूमि पर कब्जा करने वालों पर उप जिलाधिकारी  शालिनी प्रभाकर ने  शिकंजा कसते हुए बुलडोजर चलवा कर सरकारी संपत्ति को खाली करवाया गया। 

हैदर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर में गाटा संख्या 1552मि जो वर्तमान खतौनी में रूप में दर्ज अभिलेख है जिस पर राकेश सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कोरियानी का नाम अलग करते हुए भूमि गाटा संख्या 1552मि अवशेष बंजर एवं खड़ंजा मार्ग को खाली कराकर ग्राम प्रधान व भूमि प्रबंधक समिति की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

 वही बंजर भूमि गाटा संख्या 1552 मि लगभग जिसका रकबा 35 हेक्टेयर पर राम किशोर सिंह अवैध कब्जा किया था जिसको उप जिलाधिकारी ने खाली करवाया। वही तालाब की भूमि गाटा संख्या 1235 आंशिक भाग लगभग 4 हेक्टेयर पर प्रवेश सिंह द्वारा अवैध निर्माण कराया गया था

 जिसको बुलडोजर की मदद से निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कब्जा धारकों में खलबली मच गई। उपजिलाधिकारी शालनी प्रभाकर ने बताया कि   सरकारी तलाबी जमीन पर जितने भी अवैध कब्जे है लगातार अभियान चलाकर बहुत जल्द खाली करवाये जाएंगे।

About The Author: Swatantra Prabhat