नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गोपालगंज में सद्भाव यात्रा के क्रम में निशांत कुमार का होगा आगमन - प्रमोद कुमार पटेल
पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पूर्व जिला अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है
गोपालगंज (बिहार )- पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पूर्व जिला अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि गोपालगंज में दिनांक 10-05-2026 को प्रस्तावित “सद्भाव यात्रा” के क्रम में बिहार के भविष्य श्री निशांत कुमार का आगमन संभावित है।
उक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु एक आवश्यक बैठक कल दिनांक 06-05-2026 को प्रातः 11:30 बजे, गोपालगंज अतिथि गृह के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार पटेल करेंगे।
अतः आप सभी से सादर अनुरोध है कि निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
निवेदक: प्रमोद कुमार पटेल


Comments