महिला से मारपीट और निर्वस्त्र करने केमामले में एसपी से कडी कार्रवाई की मांग
रामसुरेश मौर्या ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उनके घर बहू भोज का कार्यक्रम था, उस दौरान विवाद हुआ
बस्ती। बस्ती जिले केगौर थाना क्षेत्र के बुढौवा निवासी रामसुरेश मौर्या पुत्र तिलकराम मौर्या ने बहू भोज कार्यक्रम के दौरान गाड़ी खड़ी कर दिए जाने के मामले में विवाद के बाद, महिला के साथ मारपीट मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों की गिरफ्तारी और मामले में संगीन धाराओं को जोड़े जाने की मांग किया है। रामसुरेश मौर्या ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उनके घर बहू भोज का कार्यक्रम था। उस दौरान विवाद हुआ।
खेत में गाड़ी खड़ी करने व पति के साथ इलाज कराने जा रही महिला के साथ मारपीट करने व निर्वस्त्र करने की कोशिश करने के आरोप में एक पक्ष की तहरीर पर गौर पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार यादव, राम आशीष यादव, अंकित कुमार, अंकुश यादव, पंकज यादव के खिलाफ मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौर थाना के बुढौवा निवासी पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को घर पर बहुभोज का कार्यक्रम था। रिश्तेदार आए थे। बगल में विपक्षी का खेत था, उसी में कुछ लोग खाली खेत देखकर गाड़ी खड़ी कर दिए। तभी गांव के रविंद्र कुमार यादव एवं उनके परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर गाली देते हुए खेत से गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी करने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस दिन दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया।
प्रसारण और नेटवर्क समाचारआरोप है कि दूसरे दिन सुबह वह अपने एक रिश्तेदार के साथ पत्नी और बच्चे को लेकर इलाज करने जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे रविंद्र कुमार के परिवार के लोग रोकने की कोशिश करने लगे। गाड़ी न रोकने पर आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की साड़ी पड़कर खींच ली, जिससे साड़ी खुल गई और नीचे गिर गई। विपक्षी ने लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया किन्तु दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। उसकी बहू सरस्वती मौर्या, पुत्र पंकज कुमार मौर्या जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। रामसुरेश मौर्या ने एसपी से मामले में कडी कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
basti crime news Police Investigation Basti Law and Order UP ग्रामीण अपराध समाचार Uttar Pradesh Crime Report Basti District News assault case UP स्वतंत्र प्रभात बस्ती Women Safety India महिला उत्पीड़न मामला Justice for Victim Women Protection Laws Hindi Local News SP से कार्रवाई की मांग Gaur थाना बस्ती family dispute violence महिला सम्मान सुरक्षा serious crime complaint घरेलू विवाद हिंसा local breaking crime news


Comments