नोएडा मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार मजदूरो की रिहाई को लेकर दिशा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मजदूर कार्यकर्ता लगातार संयम और अहिंसक तरीके से अपनी मांगों को रख रहे थे
ब्यूरो प्रयागराज- दिशा छात्र संगठन ने नोएडा में चल रहे मजदूर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मजदूर कार्यकर्ताओं एवं अन्य श्रमिकों की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है। संगठन का स्पष्ट कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था और मजदूर कार्यकर्ता लगातार संयम और अहिंसक तरीके से अपनी मांगों को रख रहे थे।
इसके विपरीत, आंदोलन को हिंसक रूप देने का काम स्वयं पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया। संगठन के अनुसार, इस संबंध में ठोस प्रमाण उपलब्ध हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक तंत्र के लोग मजदूरों के व्हाट्सएप समूहों में शामिल होकर उकसावे की भूमिका निभा रहे थे।
दिशा छात्र संगठन ने विशेष रूप से इस बात पर भी आपत्ति दर्ज की है कि मजदूर आंदोलन का समर्थन कर रहे यूनिवर्ता के वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को लखनऊ स्थित जनचेतना पुस्तक प्रतिष्ठान से गिरफ्तार किया गया, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में कहा है कि:
1. सभी गिरफ्तार मजदूरों और कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए।
2. पूरी घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
3. दोषी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
4. मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
दिशा छात्र संगठन ने कहा कि यदि जल्द ही न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन व्यापक स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होग।
prayagraj news स्वतंत्र प्रभात समाचार Noida labour protest मजदूर आंदोलन नोएडा Disha Chhatra Sangathan मजदूरों की रिहाई workers rights protest राष्ट्रपति ज्ञापन labour activists arrest लोकतांत्रिक अधिकार worker protest India police action on workers labour movement 2026 student organization protest freedom of expression India journalist arrest issue मजदूर अधिकार संघर्ष social justice movement Uttar Pradesh labour news workers release demand


Comments