फीचर्ड
राजनीति
श्रमिक दिवस पर कर्मवीरों का सम्मान,मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में भव्य आयोजन
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के परिचालकों और सुरक्षा कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा
नैनी, प्रयागराज। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में ‘श्रमिक दिवस’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और श्रमिकों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के परिचालकों और सुरक्षा कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा।
विद्यालय के प्रबंधक एस. के. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्था या व्यवस्था के सफल संचालन में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अपरिहार्य होती है। वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती साईमा मसीह ने कर्मवीरों को पुरस्कृत कर उनके कार्यों की सराहना की और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया।
उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार Prayagraj School Event मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल नैनी Prayagraj Local News नैनी प्रयागराज समाचार विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्र प्रभात समाचार Naini School News श्रमिक सम्मान श्रमिक दिवस कार्यक्रम Labour Day Celebration कर्मवीर सम्मान समारोह Worker Appreciation Program Millennium World School News International Labour Day India Worker Recognition Event शिक्षा और सामाजिक सम्मान मजदूर दिवस आयोजन School Labour Day Celebration कर्मवीरों का सम्मान


Comments