डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के विभिन्न केन्द्रों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण।

बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश।

भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, छाया, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित सुनिश्चित रखने के निर्देश

अम्बेडकरनगर।

धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र और सनातन एकता का फूंका बिगुल Read More धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र और सनातन एकता का फूंका बिगुल

जनपद में होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों, यथा बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा मोहम्मदपुर एवं डॉ जीके जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए क्लॉक रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि सहित विभिन्न परीक्षा कक्षों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

80 वर्ष की उम्र में भी ‘बब्बर शेर’ का जज़्बा: वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर गूंजा शौर्य Read More 80 वर्ष की उम्र में भी ‘बब्बर शेर’ का जज़्बा: वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर गूंजा शौर्य

IMG-20260425-WA0867

चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश Read More चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी 09 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के निर्धारित एसओपी का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी पालियों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई एवं आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन करने, प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर संबंधित मजिस्ट्रेट, पुलिस के अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments