फीचर्ड
राजनीति
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु भी आवश्यक कदम उठाने को कहा
अम्बेडकरनगर। मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विकासपरक योजनाओं की योजनावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में प्रगति को निरंतर बेहतर बनाया जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम में सुधार लाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि रिस्पांस टाइम में अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने दुग्ध समितियों के गठन को लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने तथा निष्क्रिय समितियों का पुनर्गठन कर उन्हें पुनः क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।
बैठक में उन्होंने गौशालाओं में गर्मी एवं लू से बचाव हेतु प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सुपुर्दगी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक गोवंशों को पशुपालकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अम्बेडकरनगर विकास समीक्षा बैठक Chief Development Officer Ambedkar Nagar मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा UP government schemes review Uttar Pradesh Anand Kumar Shukla CDO Ambedkar Nagar ambulance response time improvement UP Janani Suraksha Yojana payment update Jal Jeevan Mission progress UP dairy cooperative societies formation UP NRLM schemes Ambedkar Nagar गौशाला प्रबंधन UP livestock welfare schemes India rural development review meeting district administration Ambedkar Nagar news


Comments