फीचर्ड

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श
रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश
जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

‘भाभीजी घर पर हैं’शो  रविवार, 26 अप्रैल, को  सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश ही इस शो की पहचान रही है और अब यही मजा एक पूरी फिल्म में देखने को मिलेगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
 
ब्यूरो प्रयागराज- सालों से दर्शकों का दिल जीतने वाले ‘भाभीजी घर पर हैं‘ शो के चहेते किरदार अब नज़र आएँगे फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में, इस रविवार, 26 अप्रैल, दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर। इस फिल्म के केंद्र में वही किरदार हैं, जिन्होंने इस शो को हर घर का हिस्सा बनाया है। चालाक एवं मौके का फायदा उठाने वाले विभूति नारायण मिश्रा, हमेशा परेशान रहने वाले मनमोहन तिवारी, भोली एवं प्यारी अंगूरी भाभी एवं समझदार अनीता भाभी इस फिल्म में नजर आएँगे। इन सबकी आपसी नोक-झोंक, फ्लर्टिंग, जलन एवं एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश ही इस शो की पहचान रही है और अब यही मजा एक पूरी फिल्म में देखने को मिलेगा।
 
इस कहानी में नए ट्विस्ट एवं और भी ज्यादा मस्ती जोड़ते हैं रवि किशन, मुकेश तिवारी एवं निरहुआ, जिनके किरदार इस दुनिया में नया हँगामा लेकर आते हैं। साथ ही हप्पू सिंह भी अपने अंदाज एवं कॉमिक टाइमिंग से इस कहानी को और मजेदार बनाते हैं। जब ये सभी किरदार अजीब एवं मजेदार हालात में फंसते हैं, तो फिल्म वही मजा देती है, जो ‘भाभीजी घर पर हैं’ की पहचान है, यानि यादगार किरदार एवं हँसी से भरी कहानी।
 
निर्देशक शशांक बाली ने कहा, “सालों से ‘भाबीजी घर पर हैं!’ ने हर उम्र के दर्शकों के साथ अपने ह्यूमर, अपनेपन और किरदारों की वजह से एक खास जुड़ाव बनाया है। फिल्म के साथ हमारा उद्देश्य यही था कि फैंस जिस जान और कॉमेडी को पसंद करते हैं, उसे बरकरार रखा जाए, लेकिन बड़े पर्दे के लिए कहानी का स्केल और ज्यादा बड़ा किया जाए। ट्रेलर थिएटर में आने वाली हँसी, अफरा-तफरी और बड़े लेवल के मजे की झलक देता है।” इस बार दर्शकों को अंगूरी के किरदार के नए रंग देखने को मिलेंगे और कई सरप्राइज भी मिलेंगे। रवि किशन सर एवं मुकेश तिवारी सर के साथ काम करना भी बहुत सीख देने वाला अनुभव रहा।”
 
आसिफ शेख ने कहा, “एक दशक से ज्यादा वक्त से मैं भाबीजी यूनिवर्स का हिस्सा हूँ और इसे फिल्म के रूप में सामने आते देखना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। फिल्म में विभूति कई मुश्किल हालात में फंस जाते हैं और इससे मुझे अपना कॉमिक साइड और ज्यादा दिखाने का मौका मिला। यह अनुभव मेरे लिए बहुत अच्छा रहा।”
 
‘भाभीजी घर पर हैं‘‘भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो में से एक रहा है और यह प्रीमियर इसलिए भी खास है, क्योंकि दर्शक पहली बार अपने फेवरेट किरदारों को फिल्म में देखेंगे। वही मोहल्ले की मस्ती अब बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी, जहाँ विभूति, तिवारी एवं दोनों भाभियाँ कई गलतफहमियों, मजेदार ट्विस्ट एवं हँसी से भरे पलों में नजर आएँगे। ज़ी सिनेमा इस मजेदार फिल्म को देशभर के परिवारों तक लेकर आने के लिए तैयार है। मिस न करें ‘भाभीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 26 अप्रैल दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार