नैनी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। नैनी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हये चोरी  की घटना का सफल अनावरण कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाईक सहित अन्य सामान भी बरामद किया। 22 अप्रैल 2026 को वादी कुलदीप पाण्डेय,निवासी तेन्दुआवन, नैनी ने थाना नैनी में सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर, रजिस्ट्रेशन संख्या UP70DM4277) चोरी कर ली गई। साथ ही बाइक की डिग्गी में रखे बैग से सैमसंग F54 मोबाइल फोन, पावर बैंक, नेकबैंड व अन्य सामान भी चोरी हो गया। इस संबंध में थाना नैनी पर मुकदमा संख्या 209/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरूवार को टीएसएल कंपनी रोड से अभियुक्त राजकुमार कोल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने मोटरसाइकिल कल्लू स्वीट हाउस के सामने से चोरी की थी। राजकुमार कोल (32 वर्ष), पुत्र भाईलाल, निवासी बन्ना पाती, थाना हनुमना, जनपद मऊगंज (मध्य प्रदेश) बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments