फीचर्ड

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श
रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश
जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

लापता गैस, पेट्रोल-डीजल पर भड़का जनाक्रोश

बलरामपुर में सपा का जोरदार प्रदर्शन, किसान से लेकर आम जनमानस परेशान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन — कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर | जिले में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की किल्लत तथा कथित कालाबाजारी के खिलाफ गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के बैनर तले निकले इस विरोध मार्च में किसान, बेरोजगार, कर्मचारी और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं। वीर विनय चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “लापता गैस”, “लापता पेट्रोल” और “लापता डीजल” लिखे कट-आउट हाथों में लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “कालाबाजारी बंद करो” और “आम जनता को राहत दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
 
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम (न्यायिक) को सौंपा। ज्ञापन में जिले में ईंधन और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने कहा कि आम जनता को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
 
पूर्व विधायक तुलसीपुर अब्दुल मशहूद खान का बयान बना प्रदर्शन का केंद्र
पूर्व विधायक तुलसीपुर अब्दुल मशहूद खान ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “किसान से लेकर आम जनमानस तक हर वर्ग परेशान है। गेहूं कटाई के समय डीजल की भारी जरूरत होती है, लेकिन प्रशासन की पाबंदियों के कारण किसान संकट में हैं। डिब्बे में तेल लेने पर रोक से किसान पंपिंग सेट के लिए डीजल कैसे जुटाएंगे?” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मनीष सोनकर, परशुराम वर्मा, गणेश प्रसाद यादव, ओंकार नाथ पटेल, संजय यादव, इकबाल जावेद फ्लावर, विनय वर्मा, अरविंद चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, वसीम खान और शैलेंद्र यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार