फीचर्ड

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श
रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश
जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

प्रचंड गर्मी से बचाव हेतु संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरुक

लोगों के बढ़ते हुए विश्वास को समाजसेवी पी के तिवारी संस्था के लिए गौरवपूर्ण पल बता रहे हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुलबाजार अमेठी। इस भीषण गर्मी मे भी कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी खेतों मे काम कर रहे श्रमिकों,सड़कों पर चल रहे श्रमिकों तथा अन्य जगहों पर धूप मे काम कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उन्हे जलपान की व्यवस्था करते हुए देखे जा रहे हैं और उनसे गर्मी से बचाव हेतु विचार साझा कर रहे हैं और अधिक धूप से बच कर रहने हेतु प्रेरित कर रहे हैं विगत कयी दिनों से वह विभिन्न स्थानो पर पहुंचकर अति जरुरतमंदो से मुलाकात कर यथासंभव स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहे हैं।
 
और इस प्रचंड गर्मी के मद्देनजर हाइड्रेट एवं सादा भोजन एवं तरल खाद्य पदार्थ का सेवन करने के लिए अपील भी कर रहें है जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहे उसी क्रम मे संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने क्षेत्र मे पहुंचकर श्रमिकों से मुलाकात कर जलपान करवाया एवं अंगवस्त्र भेंट किया उनके इस पुनीत महाभियान का समाज का प्रत्येक वर्ग सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहा है वहीं सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी का कहना है
 
कि वह विगत कयी वर्षों से प्रबुद्धजनो के मार्गदर्शन उत्साहवर्धन एवं सहयोग से यथासंभव सामाजिक सेवाओं हेतु प्रयासरत हैं और भविष्य मे भी ऐसे पुनीत कार्य करते रहेंगे उनके कुशल नेतृत्व एवं निस्वार्थ भावना से प्रेरित होकर और संस्था पर विश्वास जताते हुए लोग उनका सहयोग भी कर रहे हैं ताकि उनके द्वारा सहयोग की गयी वस्तुएं जरुरतमंदो तक पहुंच जाएं संस्था पर लोगों के बढ़ते हुए विश्वास को समाजसेवी पी के तिवारी संस्था के लिए गौरवपूर्ण पल बता रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार