फीचर्ड
राजनीति
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बाजारशुक्ल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना बाजारशुक्ल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध असलहे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं क्षेत्र की निगरानी करते हुए अजय कुमार पुत्र नन्कऊ, निवासी लदई का पुरवा मजरे महोना पश्चिम थाना बाजारशुक्ल, उम्र लगभग 21 वर्ष, को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Amethi Police Action अवैध तमंचा बरामद अमेठी पुलिस कार्रवाई operation chakravyuh up Bazar Shukul police arrest बाजारशुक्ल गिरफ्तारी ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान illegal weapon arrest India live cartridge recovery case .315 bore pistol seizure UP crime control अभियान SP Saravanan T direction Saravanan T leadership ASP Gyanendra Kumar Singh monitoring Gyanendra Kumar Singh supervision


Comments